सरला बिरला विश्वविद्यालय का नशा मुक्ति अभियान संपन्न

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। गोद लिए गए गांवों एवं विद्यालयों में आयोजित इस अभियान के तहत विद्यार्थियों, ग्रामीणों और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नशामुक्त जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। अभियान के समापन पर प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अभियान की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *