Uncategorized

सरला बिरला स्कूल में मानविकी महोत्सव का आगाज, कई स्कूलों के विद्यार्थी जुटे

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, महिलौंग में गुरुवार को दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय मानविकी महोत्सव ‘मानविकी-2026’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। इसमें डीएवी, डीपीएस, लोयोला कॉन्वेंट, ओडीएम सफायर ग्लोबल और कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल समेत शहर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रीतम कुमार लाला उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के बाद सांस्कृतिक समन्वय पर आधारित रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने एक परिधान में दो राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाया।

पहले दिन ‘डेविल्स एडवोकेट’ वाद-विवाद और ‘आर्ट वर्स’ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानविकी विषय विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन और सामाजिक समझ विकसित करते हैं। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने मौलिक विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया। दूसरे दिन ‘डेडली डिसेप्शन’ और ‘स्टाइल वर्डिक्ट’ प्रतियोगिताएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *