सावन से पहले स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, महापौर ने दिए सफाई और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश

रांची: सावन माह को देखते हुए रांची की महापौर रोशनी खलखो ने मंगलवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने रांची नगर निगम के अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम तथा पहाड़ी बाबा तक जाने वाले पदयात्रा मार्ग की सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहाड़ी बाबा में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद पवन तिर्की, मंडल अध्यक्ष अशोक गोप सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *