सीसीएल ने गागी बस्ती में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श के साथ जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।

शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. भरत सिंह, डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह एवं पारा मेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीएल ने कहा कि वह अपने सीएसआर कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *