Uncategorized

सी-डैक और सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीच तकनीकी सहयोग पर सहमति

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पटना और सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड एवं क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इस पहल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण, अनुसंधान, परियोजनाओं और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे। साथ ही सी-डैक के केंद्रों के माध्यम से व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी अनुभव भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों और संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *