Uncategorized

सृजन शाखा के दो दिवसीय स्पार्कल मेले का शुभारंभ, समाज सेवा के लिए दान कीं सिलाई मशीनें व व्हीलचेयर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्पार्कल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीता सेठ ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव रीता मोदी ने शाखा की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि नीता सेठ ने मेले की अवधारणा और इससे प्राप्त राशि को समाज सेवा में लगाने की पहल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गार्गी मल्हानी सेठ ने मेले की सजावट और महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा की। मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरा बथुवाल ने सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सृजन शाखा की ओर से समाज सेवा के तहत दो सिलाई मशीनें और एक व्हीलचेयर दान की गईं। अतिथियों को पौधे और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राशि सरावगी ने किया।

मौके पर अग्रवाल सभा के मंत्री निर्मल बुधिया, वरीय उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष प्रिया लखोटिया, शुभा समर्पण शाखा की प्रतिनिधि रेखा तथा डॉ. अनुप्रिया और डॉ. ओमी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सृजन शाखा की सचिव रीता मोदी, कोषाध्यक्ष निधि सराफ, श्वेता सरावगी, अमिता केडिया, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, प्रीति गोयनका और अन्य सदस्य शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *