सेल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत सोहराई पेंटिंग प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

रांची: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आरडीसीआईएस द्वारा प्रायोजित एवं स्तंभ ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘स्किल डेवलपमेंट थ्रू सोहराई पेंटिंग ट्रेनिंग’ कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह टोंगरी टोली, अरगोड़ा स्थित अमर शहीद वीर बुधुभगत हूही मोर्चा में आयोजित किया गया।

समारोह में सेल के संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर, महाप्रबंधक (सीएसआर) प्रभात होरो एवं लक्ष्मण जी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अतिथियों ने कहा कि यह पहल सोहराई जैसी पारंपरिक लोककला के संरक्षण, संवर्धन और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। स्तंभ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को पारंपरिक कला से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *