Uncategorized

सोन नदी के पानी पर बनी सहमति, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एम‌एएफ जल आवंटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण समझौता हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

समझौते के तहत बिहार को 5.75 एम‌एएफ तथा झारखंड को 2.00 एम‌एएफ जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी है। सरकार के अनुसार इस समझौते से झारखंड के पलामू, गढ़वा और आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई तथा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समझौता झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है और इससे जल संकट वाले क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, बिहार के उप-मुख्यमंत्री, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव प्रशांत कुमार सहित केंद्र और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *