स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

रांची: डोरंडा स्थित स्वामी विवेकानन्द चौक पर शनिवार को विवेकानन्द महोत्सव समिति द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा एवं महोत्सव संयोजक नितीश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं और आने वाला भारत उनके आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, महामंत्री नितीश सिंह, भाजपा नेत्री राफिया नाज, धर्मेंद्र राय, रवि मिश्रा, सोहन यादव, किशन कुमार, देव नारायण राम सहित बड़ी संख्या में समिति एवं भाजपा डोरंडा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *