हरे कृष्ण महाराज बने हम (सेक्युलर) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार सुमन का जताया आभार

रांची : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की झारखंड राज्य परिषद् की बैठक में सर्वसम्मति से हरे कृष्ण महाराज को पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं।

नियुक्ति के बाद हरे कृष्ण महाराज ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन झारखंड के हर जिले और पंचायत तक विस्तार करेगा तथा सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

यह जानकारी बोकारो जिला के श्री मनोज कुमार सिन्हा द्वारा प्राप्त हुई जो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के संगठन सचिव हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *