BREAKING NEWS
हूल क्रांति के नायकों का संघर्ष सदैव प्रेरित करता रहेगा : रोशनी खलखोसीएमपीडीआई में 7 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाईजेवीएम श्यामली में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर को स्टूडेंट-सेंट्रिक लीडरशिप अवॉर्डसदर अस्पताल में 41 स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित4 जुलाई को खेलगांव में होगा आजसू महिला अधिवेशनहूल क्रांति के नायकों का संघर्ष सदैव प्रेरित करता रहेगा : रोशनी खलखोसीएमपीडीआई में 7 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाईजेवीएम श्यामली में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर को स्टूडेंट-सेंट्रिक लीडरशिप अवॉर्डसदर अस्पताल में 41 स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित4 जुलाई को खेलगांव में होगा आजसू महिला अधिवेशन
Uncategorized

हूल दिवस पर पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि, नेताओं ने बताया संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक

June 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

रांची/दुमका : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूरे झारखंड में हूल क्रांति के महानायकों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया।रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल दिवस शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का ऐतिहासिक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन महानायकों ने विपरीत परिस्थितियों में क्रांति की मशाल जलाई, जो आज भी समाज को न्याय और समानता के लिए प्रेरित करती है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी लोक भवन में सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने हूल क्रांति को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय बताया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मोरहाबादी पार्क में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हूल विद्रोह जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है और आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है।

वहीं भाजपा ने राज्यभर में हूल दिवस मनाया। भोगनाडीह और रांची में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आदित्य साहू ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा, जबकि बाबूलाल मरांडी ने हूल आंदोलन को जनजागरण का प्रतीक बताया।रांची विश्वविद्यालय में भी हूल दिवस मनाया गया।

राँची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि इन महानायकों का योगदान अविस्मरणीय है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एक और हूल की जरूरत है। उन्होंने सरकार पर आदिवासी हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया और लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।पूरे राज्य में हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभाएं, पौधारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।

← सिंदरी में SIR-2026 को लेकर BLA-2 की बैठक, 56 बूथों के कार्यकर्ता शामिल पठन चुनौती प्रतियोगिता ने नन्हे पाठकों को किया प्रेरित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।