हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन ने महापौर से की मुलाकात, ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ रांची’ अभियान को दिया समर्थन

रांची: झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर रांची की महापौर रोशनी खलखो से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए महापौर के “स्वच्छ भारत, स्वच्छ रांची” मिशन का समर्थन जताया।

अभियान के प्रति सहयोग स्वरूप एसोसिएशन की ओर से महापौर को 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन भेंट किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। महापौर ने इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *