■ जी.डी. गोयनका विद्यालय में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

रांची: जी.डी. गोयनका विद्यालय, नामकूम में स्पीक मेके के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. मंदाक्रान्ता ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भरतनाट्यम की समृद्ध परंपरा, आध्यात्मिकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराया तथा शास्त्रीय कला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *