Uncategorized

1 अगस्त को बलियापुर प्रखंड में लगेगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर: झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आम लोगों के लिए सरल बनाने के उद्देश्य से धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 1 अगस्त को बलियापुर प्रखंड कार्यालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया जाएगा।

इस कैंप में नागरिक आसानी से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक आवेदकों को पहले सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा। इसके बाद निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

आवेदन के लिए जन्मतिथि प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट आकार के फोटो और 40 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य है। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *