13 करोड़ की 38 लंबित योजनाएं एक सप्ताह में शुरू हों : सरयू राय

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से लगभग 13 करोड़ रुपये की 38 लंबित विकास योजनाओं का क्रियान्वयन एक सप्ताह के भीतर शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक अड़चन है तो उसे दूर किया जाए, लेकिन योजनाओं का काम रोकना जनहित के खिलाफ है।

सरयू राय ने आरोप लगाया कि निविदा पूरी होने और शिलान्यास के बावजूद योजनाओं को राजनीतिक कारणों से रोका गया है। इनमें नाले, सड़क और जल निकासी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम को झारखंड नगरपालिका अधिनियम के दायरे में ही कार्य करना चाहिए और किसी भी असंवैधानिक व्यक्ति के दबाव में नहीं आना चाहिए। राय ने अधिकारियों से नियमों के अनुरूप निष्पक्ष कार्य करने तथा अधीनस्थ कर्मियों को अनुचित दबाव से संरक्षण देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *