Uncategorized

14वीं जेपीएससी और युवाओं के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा भाजयुमो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी, रोजगार, नियोजन नियमावली और लंबित भर्तियों समेत युवाओं के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और स्थायी नियोजन नियमावली बनाने में विफल रही है। बैठक में पूरे राज्य में जनजागरण अभियान चलाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की रणनीति तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *