BREAKING NEWS
छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतोछात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतो
Uncategorized

145 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

June 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 145 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आरयू की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य युवाओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

सम्मानित विद्यार्थियों में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 छात्र-छात्राएं शामिल थे। वहीं एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, पीएचडी, जेईटी तथा खेल और योग के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 20 युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

सभी प्रतिभाओं को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र, पुस्तक और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कई पदाधिकारी, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन के प्रति सम्मेलन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

← राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की एंट्री से मुकाबला रोचक रिश्तों के आगे राजनीति फीकी, मौसी को श्रद्धांजलि देने बोकारो पहुंचे नितिन नवीन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।