BREAKING NEWS
दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, आईटी और एआई पर झारखंड का विज़न 2050 केंद्र मेंबुकरू में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, जनसेवा और बूथ सशक्तीकरण पर जोरडोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, कई मामलों का हुआ त्वरित निपटारानई दिल्ली में झारखंड के लिए निवेशकों का मंथन, आईटी सेक्टर में निवेश पर जोरउत्पाद विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा का हमला, 20 हजार करोड़ के संभावित राजस्व नुकसान का आरोपअल्पसंख्यक संस्थानों की शासी निकाय निरस्त करने की मांग, एनएसयूआई ने जैक को सौंपा ज्ञापनदिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, आईटी और एआई पर झारखंड का विज़न 2050 केंद्र मेंबुकरू में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, जनसेवा और बूथ सशक्तीकरण पर जोरडोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, कई मामलों का हुआ त्वरित निपटारानई दिल्ली में झारखंड के लिए निवेशकों का मंथन, आईटी सेक्टर में निवेश पर जोरउत्पाद विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा का हमला, 20 हजार करोड़ के संभावित राजस्व नुकसान का आरोपअल्पसंख्यक संस्थानों की शासी निकाय निरस्त करने की मांग, एनएसयूआई ने जैक को सौंपा ज्ञापन
Uncategorized

15 हजार करोड़ की विस्तार परियोजना से बदलेगी बोकारो की तस्वीर, उत्पादन क्षमता होगी 7.25 एमटीपीए

July 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) सेल के विजन-2030 के तहत प्रस्तावित ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना के माध्यम से विकास के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। लगभग ₹15,000 करोड़ की इस परियोजना के तहत संयंत्र की कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता 4.65 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 7.25 मिलियन टन तथा हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 7.55 मिलियन टन प्रति वर्ष की जाएगी।


परियोजना की खासियत यह है कि इसका विकास संयंत्र की मौजूदा भूमि और आधारभूत संरचना का अधिकतम उपयोग करते हुए किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता न्यूनतम रहेगी। इसके तहत 4500 घनमीटर क्षमता वाली नई ब्लास्ट फर्नेस, आधुनिक स्टील मेल्ट शॉप, थिन स्लैब कास्टिंग एवं डायरेक्ट रोलिंग (TSCDR) संयंत्र, नई एयर सेपरेशन यूनिट, उन्नत रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्रणाली, ऊर्जा पुनर्प्राप्ति प्रणाली तथा इंडस्ट्री 4.0 आधारित डिजिटल ऑटोमेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाएगा।


इस विस्तार से उच्च गुणवत्ता वाले फ्लैट स्टील, हाई स्ट्रेंथ स्टील और ऑटोमोबाइल ग्रेड इस्पात के उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही रेलवे, रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और अवसंरचना क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।


पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए परियोजना में कार्बन उत्सर्जन में कमी, ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज, ऊर्जा दक्ष तकनीकों और ग्रीन बेल्ट के विकास की भी योजना है। निर्माण, इंजीनियरिंग, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई और सेवा क्षेत्र में रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
बीएसएल प्रबंधन ने इसे केवल संयंत्र का विस्तार नहीं, बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास की नई आधारशिला बताते हुए सभी नागरिकों और हितधारकों से सकारात्मक सहयोग की अपील की है।

← शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस समारोह आयोजित सिंदरी बचाओ मोर्चा जल्द बनाएगा कमेटी, आंदोलन की रणनीति पर मंथन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।