Uncategorized

15 जून को मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से 15 जून को देशभर के हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस-2026 मनाया जाएगा। इस अवसर पर यात्रियों को हवाई यात्रा से जुड़ी सुविधाओं, अधिकारों और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और विशेष सहायता की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता से जुड़ी पहलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। एएआई की AVSAR योजना के तहत स्थानीय हस्तशिल्प और क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल की जानकारी भी यात्रियों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *