Uncategorized

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, जबकि बालिका टीम 31 टीमों के बीच चौथा स्थान हासिल करने में सफल रही।


बालक टीम ने दुमका, जैप-1 और सरायकेला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जमशेदपुर से दो अंकों के अंतर से हारने के बाद कांस्य पदक मुकाबले में बीएसएल सेल को 37-34 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान साहिल समेत सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं बालिका टीम ने सरायकेला, छोटानागपुर और रांची को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि पदक मुकाबले में हार के बावजूद टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *