Uncategorized

17 किमी पैदल लौटने वाली छात्राओं के मामले में कोर्ट सख्त

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/सिमडेगा: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बाद आठ नाबालिग छात्राओं के 17 किलोमीटर पैदल स्कूल लौटने के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह से मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। यह कार्रवाई समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर की गई। न्यायालय ने छात्राओं की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *