17 किलोमीटर पैदल लौटने की खबर भ्रामक, जांच में ऑटो खराब होने की बात सामने आई : डीएसई

सिमडेगा (ख़बर आजतक) : जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बाद छात्राओं के 17 किलोमीटर पैदल घर लौटने की मीडिया रिपोर्ट को भ्रामक और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मामला सामने आते ही विभाग ने जांच कराई। जांच में पता चला कि ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ी छात्राओं को ऑटो से उनके घर भेजा जा रहा था। इसी दौरान 40 मर्दन के पास ऑटो खराब हो गया, जिसके कारण कुछ छात्राएं थोड़ी दूर पैदल चलीं। बाद में तत्काल दूसरे ऑटो की व्यवस्था कर सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता की जर्सी पहने आठ छात्राओं की सड़क पर पैदल चलते हुए तस्वीर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इस मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। डीएसई ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त सिमडेगा और उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *