17 जुलाई से शुरू होगी 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सत्र 2026-27 के राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके तहत 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 जुलाई तक खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में होगा। सभी प्रमंडलों की विजेता टीमों को 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके बाद 23 से 25 जुलाई तक राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता तथा 29 से 31 जुलाई तक जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। परिषद ने सभी जिला अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुरक्षित एवं समयबद्ध भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *