Uncategorized

3700 करोड़ का हिसाब दो: खनन फंड पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, विकास पर उठे सवाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

चाईबासा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम के दो दिवसीय दौरे के दौरान चाईबासा जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड के उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए। बरायबुरु में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिले को करीब 3,700 करोड़ रुपये जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड के रूप में मिले, लेकिन खनन प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर राशि का प्रभावी उपयोग नहीं हुआ। मरांडी ने कहा कि सारंडा क्षेत्र के दौरे में आज भी लोगों को पेयजल समेत कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड के खर्च की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और खनन प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *