17 जुलाई को 9वां स्थापना दिवस मनाएगा वाईबीएन विश्वविद्यालय

रांची: वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय 17 जुलाई को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाएगा। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से होगा। इस दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की प्रस्तुति, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भावी विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में कुलाधिपति रामजी यादव, मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. अंकिता यादव, कुलपति डॉ. एस. पोद्दार, कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव सहित विश्वविद्यालय परिवार एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कुलाधिपति और कुलपति विश्वविद्यालय की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *