Uncategorized

2 अगस्त को मां हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर : बाल नेत्र स्वास्थ्य एवं सुरक्षा माह के अवसर पर 2 अगस्त को बलियापुर हवाई पट्टी के समीप स्थित मां हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। शिविर में बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की नेत्र जांच की जाएगी। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर आर साहा द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। इस दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया भी दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समय पर आंखों की जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है , जिससे बेहतर उपचार संभव हो पता है। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने और निशुल्क नेत्र जांच सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *