20 वर्षों से प्रतिभा सम्मान की परंपरा, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रही नई पहचान : शिल्पी नेहा तिर्की

मांडर (राँची) : बीआरसी परिसर में आयोजित ‘भारत रत्न स्व. राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 231 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित विद्यार्थियों में मैट्रिक के 118, इंटर विज्ञान के 22, कॉमर्स के 29 और कला संकाय के 62 विद्यार्थी शामिल रहे। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से प्रतिभा सम्मान की यह परंपरा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना विकसित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा में प्रतिभा सम्मान की इस पहल ने अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कार्यक्रम के दौरान कल्याण विभाग की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *