
रांची: एसबीयू में “विजन 2047: विकसित भारत की संकल्पना एवं रोडमैप” विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक विकास के साथ सतत विकास, रोजगार, मानव पूंजी और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया। उन्होंने “फार्म टू फैक्ट्री” मॉडल से आगे बढ़कर “ग्रीन फ्रंटियर डेवलपमेंट मॉडल” अपनाने की जरूरत बताई। उन्होंने पीपल, एनर्जी और टेक्नोलॉजी को विकास के तीन प्रमुख स्तंभ बताया। सिन्हा ने युवाओं के कौशल विकास, एआई, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुसंधान में निवेश को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलसचिव प्रो. एस.बी. दंडीन समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Leave a Reply