
नितीश_मिश्रा
रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक चैंबर भवन में हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर कार्यालय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के निर्देश पर चैंबर के सभी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप को एडमिन लॉक कर दिया गया है। अब इन ग्रुपों पर केवल चुनाव से संबंधित जरूरी सूचनाएं और गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव अवधि में चैंबर भवन में किसी प्रत्याशी को चुनावी बैठक की अनुमति नहीं होगी। व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी गतिविधियां भी चुनाव समिति की पूर्व सहमति से ही आयोजित होंगी। को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त की कार्यकारिणी बैठक में आजीवन सदस्य बनाए गए सदस्यों को ही चुनाव में मतदान का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि संबद्ध संस्थाओं के पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य सदस्यों के प्रतिनिधि नाम में अब बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
Leave a Reply