Uncategorized

झारखंड फार्मेसी काउंसिल में अनियमितता के खिलाफ भाजयुमो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड फार्मेसी काउंसिल में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियों के खिलाफ राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि काउंसिल में नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान निबंधक सह सचिव प्रशांत कुमार पांडे की नियुक्ति छह माह के लिए की गई थी, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं। उन पर फर्जीवाड़ा और दोहरे रजिस्ट्रेशन नंबर के इस्तेमाल जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

भाजयुमो ने डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *