Uncategorized

रोजगार, पलायन और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी आजसू, संगठन विस्तार पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गुमला: आजसू पार्टी ने गुमला जिले में संगठन को मजबूत करने और जनमुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की है। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि युवराज लाल रामनोहर नाथ शाहदेव और गोवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे।

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संघर्ष से तय होती है। उन्होंने रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

बैठक में प्रखंड सम्मेलनों के माध्यम से नई कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान में तेजी और युवाओं को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। पंचायत और ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति भी बनी। नेताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *