Uncategorized

शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: शहर के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अनुश्रवण दौरा किया गया। राज्य राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राशलदाह, यूपीएचसी मधुकम-हेहल और यूपीएचसी हेहल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपीएम मो. यूसुफ अंसारी और इंटेलिहेल्थ के प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की ओपीडी समय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही कम अवधि में समाप्त होने वाली दवाओं का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करने तथा सामुदायिक जागरूकता के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री का प्रभावी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।

दूर-दराज के मरीजों तक चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाने के लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *