Uncategorized

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड +2 शिक्षक संघ, बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने सरकार से 2012 बैच के सभी अर्हताधारी पीजीटी शिक्षकों को शीघ्र वरीय वेतनमान देने की मांग की है। सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों के लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।


सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा ने कहा कि शिक्षक शैक्षणिक कार्यों के अलावा निर्वाचन, जनगणना, मतगणना, भवन गणना और एसआईआर जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में भी योगदान देते हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों पर निर्णय में देरी से शिक्षक समाज में निराशा है।
उपाध्यक्ष कौशल कुमार मुखर्जी ने शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को देने की मांग की। उपाध्यक्ष लाल चंद रजक और संयुक्त सचिव डॉ. शक्ति पद महतो ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश देने की मांग की।


बैठक में लंबित मामलों के समाधान के लिए उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने हेतु पंकज कुमार सिंह व डॉ. अवनीश कुमार झा को अधिकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *