Uncategorized

झारखंड में सभी आकार के प्लॉट पर 3 एफएआर देने की चैंबर ने उठाई मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड चैंबर की रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सभी आकार के प्लॉट पर तीन एफएआर उपलब्ध कराने और रेरा से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग की गई।

उप समिति चेयरमैन आलोक सरावगी और अमित अग्रवाल ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी तीन एफएआर की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। पर्चेसेबल एफएआर और ग्रुप हाउसिंग में एफएआर खरीदने का प्रावधान भी शीघ्र लागू किया जाए।

बैठक में स्मार्ट सिटी में नक्शा स्वीकृति की जटिल प्रक्रिया और रेरा अनुपालन की समस्याओं पर चिंता जताई गई। रेरा चेयरमैन से मिलकर समस्याएं रखने का निर्णय लिया गया। भूमि-भवन निबंधन शुल्क में 10 प्रतिशत वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए विभागीय सचिव से वार्ता की जाएगी।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि नीतिगत सरलीकरण से निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में विकास विजयवर्गीय, अमित शर्मा, नवजोत अलंग और मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *