262 स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 24 जून का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य विभाग में चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाने तक उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। साथ ही आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 11 हजार अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने इसे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आत्मनिर्भर और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *