
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) ने मोर्चा खोल दिया है। महामंत्री कुमार अमित के नेतृत्व में संघ ने बीएसएल के विभिन्न विभागों और शॉप में मजदूरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने चार वर्षों से लंबित 39 माह के एरियर का भुगतान नहीं होने पर प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। वहीं ठेका मजदूरों ने ठेकेदारों पर कट मनी वसूली और शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद BUMS प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप दत्त से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। महामंत्री कुमार अमित ने शीघ्र एरियर भुगतान और ठेका मजदूरों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर ने इंसेंटिव रिवार्ड बढ़ाने, जबकि अन्य पदाधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।
Leave a Reply