Uncategorized

4 अगस्त से झारखंड में निकलेगी भाजपा की कलश वंदन यात्रा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 4 अगस्त से झारखंड में कलश वंदन यात्रा शुरू करेगी। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के बाद 30 सांगठनिक जिलों के लिए 30 सुसज्जित रथ रवाना किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मंडलों, पंचायतों और गांवों के मंदिरों तक पहुंचकर समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश देगी। बाउरी के अनुसार, 29 जुलाई को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से पवित्र मिट्टी युक्त कलश के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ था। यह अभियान 20 फरवरी 2027 को संत रविदास जयंती के अवसर पर संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *