7–8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा आजसू का युवा अधिवेशन

रांची: आजसू पार्टी का दो दिवसीय युवा अधिवेशन 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होगा। हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, जिला स्तर पर भागीदारी, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने युवाओं से जनहित के मुद्दों पर संगठित होकर कार्य करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सकारात्मक राजनीति के माध्यम से राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं के विचार, संकल्प और नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *