800 युवाओं ने भरी हुंकार, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

रांची: मोरहाबादी में रविवार को मेरा युवा भारत, झारखंड की ओर से आयोजित नशामुक्त युवा पदयात्रा में करीब 800 युवाओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने युवाओं की भागीदारी को इस अभियान की मजबूती बताया। डॉ. किशोर सुरीन और विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने भी नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *