
रांची : मणिपाल हॉस्पिटल और अन्वेषणा मेडिकल एजुकेशन की संयुक्त पहल पर शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्य में ‘मीडिया प्रिविलेज कार्ड’ का अनावरण किया गया। इस कार्ड के जरिए देशभर में मणिपाल हॉस्पिटल के सभी केंद्रों पर मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक का विशेष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जन डॉ. अभय कुमार और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय कुमार ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, हृदय रोगों से बचाव और स्वास्थ्य जागरूकता पर जानकारी दी। साथ ही मेडिकल शिक्षा से जुड़े मीडिया परिवारों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन एवं सहयोग देने की भी घोषणा की गई। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने इस पहल को स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सकारात्मक कदम बताया।
Leave a Reply