Uncategorized

घर में खून से लथपथ मिला वृद्ध महिला का शव, इलाके में सनसनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार सुबह 85 वर्षीय वृद्ध महिला मंगनी मोसोमात का शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतका स्वर्गीय चौधरी साव की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *