
सिंदरी : सिंदरी में अंधविश्वास की आड़ में एक 62 वर्षीय विधवा भतुरा बाउरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए गई महिला को कुछ लोगों ने डायन बताकर बुरी तरह पीटा। मनोहरटांड के 15-20 लोगों ने बोतल और लाठी-डंडे से हमला किया। बाद में पीसीआर से उसे सिंदरी थाना लाया गया, जहां शाम 4 बजे तक रखा गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार के पहुंचने पर उन्होंने डायन कहना अपराध बताते हुए महिला को छोड़ने का निर्देश दिया। पीड़िता ने 181 पर कॉल कर उपायुक्त से गुहार लगाई और महिला थाना भी पहुंची, लेकिन न्याय नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का वीडियो भी मौजूद है, बावजूद इसके आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
Leave a Reply