Uncategorized

सिंदरी निवासी सामुहिक रूप से एफसीआइएल प्रबंधन के खिलाफ अस्मिता की लड़ाई लड़ेंगे

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी। रविवार को साईं संस्थान के संरक्षक रवींद्र कुमार सिंह के आह्वान पर सिंदरी के साईं मंदिर परिसर में सिंदरी के प्रबुद्धजनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजिक संस्थान के प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासी, व्यपार प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि सहित सिंदरी के नागरिकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंदरी टाउन के तीन वार्ड 53, 54 एवं 55 के प्रमुख लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए और बैठक में अपनी बातों को रखा।
यह बैठक सिंदरी में एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ आवास खाली कराने (बेदखली) के आदेश और नई आवास नीति को लेकर रखा गया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिंदरी के लोगों की पहचान एक षड्यंत्र के अंतर्गत मिटाया जा रहा है। षड्यंत्र रचा कर बेघर करने के फरमान, लंबी लीज और पुनर्वास के बाद विस्थापन की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ा जाएगा। सिंदरी के नागरिकों के सामुहिक नेतृत्व में एफसीआइएल प्रबंधन के खिलाफ जन आंदोलन तथा कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। एफसीआइएल मैनेजमेंट को दिल्ली बैठ कर नहीं सिंदरी के लोगों के बीच आकर फैसला लेना होगा। चेतावनी दी गई और ऐलान किया गया कि एफसीआइएल प्रबंधन तथा इसके शासक तैयार रहे सिंदरी की जनता बड़ा जन आंदोलन और कानूनी मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी और अपना हक लड़ कर लेगी। बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों ने सिंदरी साईं मंदिर के संरक्षक रवींद्र सिंह की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया और सामुहिक प्लेटफार्म और जन आंदोलन को धार देने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रही। धर्मजीत सिंह ने सिंदरी की अस्मिता की लड़ाई सामुहिक रूप से लड़ने का शपथपत्र लेते हुए एफसीआइएल प्रबंधन के खिलाफ बिगुल फूंकने की घोषणा की। कहा, साईं मंदिर प्रांगण में शपथ लेता हूँ कि सिंदरी के लोगों का भाई, बेटा, दोस्त बनकर सिंदरी की अस्मिता की लड़ाई लड़ेगे और सिंदरी को उजाड़ने वाले को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। वहीं वार्ड 53 पार्षद गणेश महतो ने जन आंदोलन को बड़़े पैमाने पर करने का सुझाव दिया। कहा कि आंदोलन हमारे सिंदरी वासियों का होगा, जिन जनप्रतिनिधियों को समर्थन देना होगा वे खुद आएंगे, सिंदरी की जनता उनके चौखट पर नहीं जाएगी।
बैठक की शुरुआत करते हुए रवींद्र सिंह ने सिंदरी के नागरिकों के सामने सिंदरी की वर्तमान स्थिति तथा बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए दलगत नीति से बाहर निकल सिंदरी की अस्मिता की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, जिसका सभी ने ध्वनि मत तथा हाथ उठाकर समर्थन किया। बैठक में झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह ने आंदोलन को धार देने पर बल दिया, तो वहीं जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार जन आंदोलन, कानूनी लड़ाई तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तीन मोर्चे पर एफसीआइएल के साथ लड़ने का विकल्प सुझाया, जिसका सभी ने समर्थन किया। सेवा निवृत पुलिस उपाधीक्षक हरिलाल यादव ने कानूनी जानकारी देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं अधिवक्ता अशोक शर्मा ने एफसीआइएल प्रबंधन की नीतियों के कानूनी पेंच और बारीकियों को साझा करते हुए कानूनी एवं जनभागीदारी में समर्थन किया। भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने जन आंदोलन को आक्रामक तेवर के साथ सामुहिक प्रयास पर बल दिया। टोली बना कर घर – घर जाकर लोगों को जागृत करने की बात कही। पूर्व सिंदरी भाजपा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक तथा कांग्रेस नेता दिलीप मिश्रा ने अब तक एफसीआइएल के खिलाफ हुए आंदोलन और प्रयासों को साझा करते हुए जन आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व पार्षद दिनेश सिंह तथा शहरपुरा शिव मंदिर समिति अध्यक्ष विदेशी सिंह तथा अरबिंद खत्री ने सामुहिक प्रयास से जन – जन की भागेदारी सुनिश्चित करते हुए सिंदरी के लोगों को जगाने और आंदोलन को धार देने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। बैठक में महिला गार्गी सिंह ने कहा, माताओं का घर उजड़े और वह चुप रहे यह संभव नहीं है। घर – घर से मां, बहने अपना घर बचाने के लिए एफसीआइएल के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए तैयार है। भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो ने आंदोलन का समर्थन करते हुए हर संभव प्रयास का वचन दिया। बैठक में अन्य लोगों ने भी प्रमुखता से अपनी बात रखते हुए हर मोर्चे पर एफसीआइएल प्रबंधन के खिलाफ लड़ने का फैसला लिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्र ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के पूर्व सिंदरी नगर अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में विजय सिंह ने उपस्थिति लोगों का आभार जताते हुए अगली बैठक की घोषणा की। अगला बैठक रविवार 22 जून को शहरपुरा शिवमंदिर प्रांगण में रखा गया है। अगले बैठक में जन आंदोलन का आह्वान किया जाएगा।
सिंदरी के अस्मिता की रक्षा की बैठक में प्रमुख लोगों में शशि सिंह, सुशील सिंह, प्रमुख सिंह, मुन्ना, विमाष ठाकुर, मणि भूषण सिंह, जे एन सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, इंद्र मोहन सिंह, कुमार राजेश, रंजन सिंह, सत्य देव सिंह, विदेशी सिंह, सुरेश सिंह, मुरारी सिंह, पवन शर्मा सहित सिंदरी के सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *