Uncategorized

ग्रीन ऑपरेशन के तहत पक्षियों के लिए बनाए प्राकृतिक घोंसले, गर्मी में राहत की पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो: भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे एस्कॉर्ट एंड गाइड द्वारा “ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट” के तहत एक सराहनीय पहल की गई। ग्रीन लेडी ऑफ बोकारो ज्योतिर्मय डे राणा के नेतृत्व में रविवार को स्काउट एंड गाइड के करीब 30 सदस्यों ने मिलकर खाली पड़े नारियल एकत्रित किए। इन नारियलों को काट-छांट कर आकर्षक घोंसलों का रूप दिया गया और उन्हें प्राकृतिक आवास की तरह तैयार कर आसपास के पेड़ों में टांगा गया।


विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे नारियल के खोल अंदर से ठंडे रहते हैं, जो पक्षियों के लिए सुरक्षित व अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। इस पहल के तहत विशेष रूप से गौरैया संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर घोंसले लगाए गए, जिससे उन्हें सुरक्षित आश्रय मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राणा ने संस्था को एक पोर्टेबल स्पीकर भेंट कर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर चिन्मय मुखर्जी, संजीव अधिकारी, मनोज राय, अमित गुप्ता, सुबोध कुमार, विकास कुमार, रीना कुमारी, काजल कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *