Uncategorized

झारखंड में मानसून सक्रिय, 19 जून तक बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटे में रांची के कांके में सर्वाधिक 86.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 जून तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, राज्य का सर्वाधिक तापमान डाल्टनगंज में 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *