भाजपा लोकतंत्र और नैतिकता पर सवाल उठाने की स्थिति में नहीं : कांग्रेस

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने वाली भाजपा नैतिकता और अंतरात्मा की बात करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के पास 24 विधायक होने के बावजूद उसे मिले अतिरिक्त वोट कई सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस नेता ने इसे धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग से जोड़ते हुए मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड से राज्यसभा भेजने के लिए किसी स्थानीय नेता के बजाय बाहरी उम्मीदवार का चयन क्यों किया गया।

लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन को जनादेश दिया है और भाजपा इस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *