कैंब्रियन स्कूल में योग सप्ताह का आयोजन

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में 15 से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, संयम और चारित्रिक विकास का आधार है तथा इसे जीवन का नियमित हिस्सा बनाना आवश्यक है।

योग सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और पिरामिड निर्माण जैसे अभ्यास किए। साथ ही क्विज, संभाषण और प्लेकार्ड निर्माण के माध्यम से योग जागरूकता अभियान चलाया गया। फादर्स डे पर बच्चों और अभिभावकों ने सामूहिक योग किया, जबकि योग संगम पहल के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समूह योग प्रदर्शन किया। नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *