
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रांची के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रो. एस. बी. दांडिन ने विद्यार्थियों में नवाचार और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगोष्ठी में 13 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षा में एआई के प्रभावी और नैतिक उपयोग पर चर्चा हुई।
Leave a Reply