डीपीएस रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल बनीं राष्ट्रीय टॉपर

रांची: डीपीएस रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं (2025-26) परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय, रांची और पूरे झारखंड का नाम रोशन हुआ है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अवनी, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और डीपीएस रांची की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *