
रांची: डीपीएस रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल द्वारा सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा (2025-26) में 500 में 500 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय टॉपर बनने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने अवनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि अवनी की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है तथा यह लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अजय राय ने अवनी के माता-पिता, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Leave a Reply